लखीसराय, दिसम्बर 10 -- लखीसराय, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिला परिषद, लखीसराय की परिसंपत्तियों पर लंबे समय से बिना अनुमति और बिना एकरारनामा के दुकानों, फूटपाथ ठेलों, झुग्गी-झोपड़ी एवं आवासीय निर्माण किए जाने का मामला सामने आया है। बताया गया है कि कई स्थानों पर जिला परिषद की भूमि पर अवैध रूप से कब्जा कर व्यावसायिक गतिविधियां चलाई जा रही हैं, जिससे जिला परिषद को भारी राजस्व क्षति हो रही है। इस संबंध में उप विकास आयुक्त सह मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी, जिला परिषद लखीसराय द्वारा निदेशक, सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, बिहार पटना को पत्र भेजकर आवश्यक कार्रवाई की अनुशंसा की गई है। पत्र में कहा गया है कि अवैध कब्जाधारकों एवं फूटपाथ विक्रेताओं को दुकान आवंटन के लिए एकरारनामा कराने हेतु आम सूचना जारी किए जाने की आवश्यकता है, ताकि राजस्व सुनिश्चित हो सके और भव...