जमशेदपुर, मई 1 -- जिला परिषद कार्यालय, पूर्वी सिंहभूम में आयोजित बैठक में क्षेत्रीय विकास और जनसमस्याओं को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। इसमें उप विकास आयुक्त (डीडीसी) समेत विभिन्न विभागों के वरीय अधिकारी उपस्थित रहे। इस दौरान दर्जनभर एजेंडों पर विचार-विमर्श कर उन्हें स्वीकृति प्रदान की गई। बैठक में 15वें वित्त आयोग मद के तहत कुल 6.34 करोड़ रुपये की योजनाओं के लिए निविदा प्रकाशन को घटनोत्तर स्वीकृति दी गई। साथ ही सेवानिवृत्त आशुलिपिक सुनील कुमार सेठी को दैनिक मजदूरी पर लिपिकीय कार्य में रखने, विधिक कार्यों के लिए नए अधिवक्ता की नियुक्ति तथा जिला परिषद कार्यालय परिसर को कॉमर्शियल बिल्डिंग के रूप में विकसित करने के लिए कंसल्टेंट नियुक्त करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। यह भी पढ़ें- पीएम-जनमन योजना की समीक्षा बैठक में डीसी ने लंबित कार्य जल्द प...