लखीसराय, अप्रैल 23 -- लखीसराय, एक प्रतिनिधि। शहर के पुरानी बाजार स्थित जिला परिषद की दुकान संख्या-185 को बुधवार को प्रशासन द्वारा खाली कराकर सील कर दिया गया। यह कार्रवाई लंबे समय से बकाया किराया नहीं जमा किए जाने के मामले में की गई। प्रशासन की ओर से इस कार्रवाई के लिए कनीय अभियंता कृष्ण कुमार कुंजन को दण्डाधिकारी तथा सहायक अभियंता रामउदय कुमार को वरीय दण्डाधिकारी के रूप में प्रतिनियुक्त किया गया था। निर्धारित कार्यक्रम के तहत दण्डाधिकारी तरुण कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और दुकान खाली कराने की प्रक्रिया शुरू की। इस दौरान दुकान संचालक तरुण प्रसाद के पुत्र ने मौके पर पहुंचकर विरोध जताया और दुकान खाली कराने का प्रयास रोकने की कोशिश की। यह भी पढ़ें- जिला परिषद की दुकान संख्या-185 सील, बकाया किराया विवाद में कार्रवाई हालांकि, प्रशासनिक...