जहानाबाद, दिसम्बर 8 -- शहर में कई जगहों पर जिला परिषद की जमीन पर है अवैध कब्जा सीओ को जिला परिषद की जमीन से अतिक्रमण हटाने का दिया गया निर्देश जहानाबाद, हिंदुस्तान प्रतिनिधि। जिला परिषद की जमीन पर बरसों से कब्जा जमाए लोगों के लिए बुरी खबर है। जिला परिषद ने अपनी जमीन पर से अवैध कब्जा हटाने का पक्का इरादा कर लिया है। जिला परिषद के मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी ने जहानाबाद के अंचल अधिकारी, मखदुमपुर के अंचलअधिकारी एवं रतनी के अंचल अधिकारी को जिला परिषद की जमीन पर से अतिक्रमण हटाने का निर्देश दिया है। इस कार्य में सहायता के लिए मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी ने सभी संबंधित थाना अध्यक्षों को भी अंचल अधिकारी को सहयोग करने का निर्देश दिया है। डीडीसी ने जहानाबाद अंचल के सीओ को अस्पताल मोड़ से मटकोरी कुआं तक, कोर्ट स्टेशन पश्चिम एवं राजा बाजार की जमीन से अति...