खगडि़या, जनवरी 13 -- खगड़िया । नगर संवाददाता जिला परिषद कार्यालय में डीडीसी अभिषेक पलासिया के खगड़िया से गया जी स्थानांतरण होने के बाद विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान जिला परिषद अध्यक्ष कृष्णा कुमारी यादव ने कहा कि डीडीसी श्री पलासिया ने अपने कार्यकाल के दौरान जिला परिषद समेत विभिन्न जिम्मेवारियों को बेहतर ढंग से निर्वहन किया। उनके द्वारा किए गए कार्य निश्चित ही एक बेहतर प्रयास रहा। इस मौके पर कई जिला परिषद सदस्य, अधिकारी, कर्मी आदि मौजूद थे। परबत्ता के दीपक ने केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू को भेंट की मधुबनी पेंटिंग परबत्ता। एक प्रतिनिधि दिल्ली स्थित भारत मंडपम में आयोजित विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग कार्यक्रम के दौरान खगड़िया जिले के परबत्ता प्रखंड अंतर्गत कबेला निवासी दीपक कुमार ने संसदीय मामलों के केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू को ...