जमशेदपुर, जून 13 -- पूर्वी कालीमाटी पंचायत भवन में जिला परिषद उपाध्यक्ष पंकज के द्वारा निजी खर्च पर सालगाझड़ी के हो समाज के लोगों को शादी, श्राद्ध जैसे कार्यक्रम के लिए बर्तन उपलब्ध कराया गया। इसके अलावा समाज की मांग पर स्ट्रीट लाइट का भी वितरण किया गया, जिससे कि रात में पूरे इलाके में रोशनी हो सके। मालूम हो कि हो समाज के लोगों ने जिप उपाध्यक्ष से कुछ दिन पूर्व मांग रखी थी कि सामाजिक कार्यो के लिए बर्तन और लाइट दी जाए। इस मौके पर मुख्य रूप से मुखिया प्रभु राम मुंडा, वार्ड सदस्य आमेंलदा कुजूर, संतोष चौबे, सचिव बडुंग सोय, बहादुर कलुडिया, सिलाई पूर्ति, सालुका जोकों, जोजर कालुंडिया आदि मौजूद थे। यह भी पढ़ें- महायज्ञ आध्यात्मिक चेतना और सामाजिक समरसता का संदेश देता है :विधायक

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा ...