जहानाबाद, अप्रैल 28 -- अध्यक्ष पद पर चुनाव रोकने की कोशिश नाकाम जिला प्रशासन ने पुरी की चुनाव की तैयारी जहानाबाद, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जिला परिषद अध्यक्ष के रिक्त पद पर तीस अप्रैल को चुनाव होगा। निवर्तमान अध्यक्ष रानी कुमारी के द्वारा चुनाव टलवाने की कोशिश नाकाम हो गई है। उल्लेखनीय है कि रानी कुमारी ने अध्यक्ष पद पर निर्वाचन की अधिसूचना को चुनौती देते हुए उच्च न्यायालय में याचिका दाखिल कर चुनाव रोकने का आग्रह किया था। मामले को न्यायमूर्ति पार्थसारथी की अदालत ने सुनवाई के लिए सूचीबद्ध किया गया था। हाईकोर्ट ने इस मामले की सुनवाई के लिए तीस अप्रैल की तिथि निर्धारित की थी। इस अदालत ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद मामले को मुख्य न्यायाधीश की बेंच में सुनवाई के लिए ट्रांसफर कर दिया। जिसके बाद यह तय हो गया कि तीस अप्रैल को चुनाव होगा। इ...