बिहारशरीफ, अप्रैल 17 -- आज शेष शैरातों की बंदोबस्ती के लिए होगी फिर से होगी डाक बिहारशरीफ, निज प्रतिनिधि। जिला परिषद की 21 सैरातों में से शुक्रवार को महज एक सैरात की ही बंदोबस्ती हो पायी है। शनिवार को फिर से शेष सैरातों की बंदोबस्ती के लिए डाक का आयोजन किया जायेगा। जिला परिषद की आय बढ़ाने के लिए 21 सैरातों के लिए हर साल आम डाक का आयोजन किया जाता है। पहले दिन खुदागंज वाहन पड़ाव के लिए 25 लाख रुपये में बंदोबस्ती हुई। बंदोबस्ती के लिए जिला परिषद के सभागार में खुली डाक का आयोजन किया गया। सैरातों से साल में डेढ़ करोड़ रुपये से अधिक के आय का लक्ष्य जिला परिषद द्वारा निर्धारित किया गया है। यह भी पढ़ें- किराया व विकास शुल्क जमा नहीं करने पर पांच दुकानें सील डाक में बंदोबस्तीधारियों के नहीं पहुंचने से जिला परिषद को वित्तीय साल में भारी नुकसान उठान...