जहानाबाद, जनवरी 8 -- अरवल, निज प्रतिनिधि जिला पदाधिकारी अमृषा बैंस के द्वारा ईवीएम वेयरहाउस का सघन निरीक्षण किया गया। निरीक्षण का उद्देश्य ईवीएम की सुरक्षा, रख-रखाव एवं विधि-सम्मत सधारण व्यवस्था का जायजा लेना था। निरीक्षण के दौरान जिला पदाधिकारी द्वारा वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी निगरानी, प्रवेश निकास पंजी, अग्निशमन व्यवस्था तथा भौतिक संरचना की बारीकी से जांच की गई। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि ईवीएम से संबंधित सभी प्रोटोकॉल का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाए तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही न हो। जिला पदाधिकारी ने स्पष्ट किया कि ईवीएम वेयरहाउस की सुरक्षा एवं पारदर्शिता लोकतांत्रिक प्रक्रिया की विश्वसनीयता के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने नियमित निरीक्षण, समय-समय पर सुरक्षा ऑडिट एवं अभिलेखों के अद्यतन ...