किशनगंज, जुलाई 27 -- किशनगंज। निज संवाददाता, जिला पदाधिकारी नवीन कुमार की अध्यक्षता में जिला समन्वय समिति की जिला, अनुमंडल एवं प्रखंड स्तरीय संबंधित पदाधिकारियों के साथ प्राप्त लंबित आवेदनों के त्वरित निष्पादन हेतु समीक्षा बैठक आयोजित की गई ।

बैठक का उद्देश्य सोमवार को समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में आयोजित बैठक में डीएम ने उन्होंने कहा कि वर्तमान में बिहार सरकार के सात निश्चय 3 के अधीन "सबका सम्मान जीवन आसान" के लक्ष्य को दृष्टिगत में रखते हुए प्रत्येक सप्ताह के दो कार्य दिवस सोमवार एवं शुक्रवार को ग्राम पंचायत, थाना, अंचल, प्रखंड, अनुमंडल, जिला के सभी सरकारी कार्यालयों में आम लोगों के शिकायत निष्पादन हेतु निर्धारित स्थल पर उपस्थित रहकर सम्मान पूर्वक शिकायतकर्ता से मिलने तथा उसकी शिकायतों को संवेदनशीलता के साथ सुनकर त्वरित निराकरण करन...