मुजफ्फरपुर, जून 20 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। सूबे में जिस तेजी से पिछले पांच वर्षों के दौरान एनएच और एसएच की लंबाई-चौड़ाई में विस्तार हो रहा है, उस गति से जिला पथों की ना तो लंबाई और ना ही चौड़ाई बढ़ाई गई है। इस कारण अभी भी सूबे में दो या उससे अधिक लेन वाली सड़कों की लंबाई महज 20 प्रतिशत ही है। अभी भी जिला सड़कों का एक बड़ा हिस्सा दो या एक लेन से कम चौड़ाई वाले हैं। जबकि, इन सड़कों पर नियमित यातायात का 70 प्रतिशत भार है। यह सड़के कस्बों और ग्रामीण इलाकों के लोगों को जिला मुख्यालय से लेकर प्रदेश की राजधानी जानेवाले एनएच और एसएच तक संपर्क को सुलभ बनाते हैं। यह भी पढ़ें- जिला पथों का चौड़ीकरण सुस्त, 20 फीसदी ही दो लेन वालेजिला पथों का आंकड़ा प्रदेश सांख्यिकी निदेशालय और पथ निर्माण विभाग से मिले आंकड़ों के अनुसार, सूबे में सभी तरह की सड़क...