सहारनपुर, मार्च 15 -- बड़गांव। जिला पंचायत सदस्य और उनके एक साथी को फोन पर जान से मारने की धमकी मिलने का मामला सामने आया है। दोनों ने थाने में तहरीर देकर सुरक्षा की मांग की है। गांव खुदाबक्सपुर निवासी अरविंद राणा वार्ड संख्या 28 से भाजपा समर्थित जिला पंचायत सदस्य हैं। शनिवार सुबह उनके मोबाइल पर अज्ञात व्यक्ति का कॉल आया। कॉल करने वाले ने गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। इसी नंबर से अरविंद राणा के साथी समरसिंह निवासी गांव बडूली को भी कॉल आई। समरसिंह का कहना है कॉलर ने उन्हें भी धमकी दी। पीड़ितों ने बड़गांव थाने में तहरीर दी है। पुलिस इस मामले को आपसी विवाद से जोड़कर भी देख रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...