अल्मोड़ा, फरवरी 16 -- दून स्थित भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के कार्यालय में डांगीखोला की जिपं सदस्य पुष्पा आर्या साथियों के साथ भाजपा में शामिल हुई। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या की मौजूदगी में सभी को भाजपा की सदस्यता दिलाई गई। उनके जगदीश आर्या, प्रधान नवीन भंडारी, प्रताप भंडारी, मनोज कुमार भी थे। यहां पूर्व मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र चिलवाल भी मौजूद रहे। मंत्री रेखा आर्या ने इसे लोगों का भाजपा और सरकार पर भरोसा बताया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...