जिला पंचायत सदस्य के पिता पर मुकदमा दर्ज होने से गुस्साए विधायक एसडीएम पर भड़के
बरेली, जून 3 -- नवाबगंज। जमीन पर कब्जे के मामले में लेखपाल की रिपोर्ट के बाद जिला पंचायत सदस्य के पिता पर मुकदमा दर्ज हो गया। इसकी दोबारा जांच के बाद लेखपाल ने कोई कब्जा न होने की रिपोर्ट भेज दी। लेकिन इसके बाद भी जिला पंचायत सदस्य के पिता पर दर्ज हुआ मुकदमा खत्म नहीं हुआ। नाराज विधायक मंगलवार को कार्यकर्ताओं के साथ एसडीएम कार्यालय पहुंचे और एसडीएम पर खूब भड़के। बाद में तहसीलदार ने उन्हें शांत कराया। कस्बे के मोहल्ला बंजारन कैलाश नगर निवासी जुबैदा अंसारी पत्नी मोहम्मद यूसुफ ने दो अप्रैल को थाने में केलाडाडी गांव के जिला पंचायत सदस्य त्रिवेन्द्र गंगवार के पिता पुरुषोत्तम, धर्मवीर, रामपाल, कुंवरसेन, इंद्रपाल व छेदालाल ने खिलाफ उसकी भूमि पर कब्जा करने का मुकदमा दर्ज कराया था। यह मुकदमा लेखपाल की रिपोर्ट के बाद दर्ज हुआ था। इसकी शिकायत के बाद ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.