जिला पंचायत बोर्ड बैठक में 103 करोड़ से अधिक का बजट पेश
रुद्रपुर, मई 11 -- रुद्रपुर, संवाददाता। जिला पंचायत की बोर्ड बैठक हंगामे के बीच संपन्न हुई। बैठक में जिलाधिकारी की अनुपस्थिति पर सदस्यों ने नाराजगी जताई। सदस्यों ने बिजली, सड़क, पेयजल, राशन कार्ड, शिक्षा, सिंचाई और स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ी समस्याएं प्रमुखता से उठाईं। बैठक में 103 करोड़ से अधिक का बजट पेश किया गया। जिला पंचायत सभागार में सोमवार को जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्या की अध्यक्षता में आयोजित बैठक के प्रथम सत्र में 28 फरवरी को आयोजित पिछली बैठक की कार्यवाही की पुष्टि की गई। इसके बाद वित्तीय वर्ष 2025-26 के पुनरीक्षित बजट और वर्ष 2026-27 के अनुमानित बजट पर चर्चा हुई। वर्ष 2026-27 के लिए आय मद में 103 करोड़ 07 लाख 08 हजार 139 रुपये और व्यय मद में 102 करोड़ 15 लाख 58 हजार 139 रुपये का प्रावधान रखा गया। जिला पंचायत सदस्य भाष्कर सम्मल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.