जिला पंचायत बोर्ड बैठक में विकास योजनाओं पर लगी मुहर
बुलंदशहर, जून 27 -- जिला पंचायत की बोर्ड बैठक शनिवार को जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. अतुल तेवतिया की अध्यक्षता में जिला पंचायत सभागार में आयोजित हुई। बैठक में सांसद डॉ. भोला सिंह, स्याना विधायक देवेंद्र सिंह लोधी, सिकंदराबाद विधायक लक्ष्मीराज सिंह सहित जिला पंचायत सदस्य, अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। बैठक में वर्ष 2026-27 के लिए केंद्रीय एवं राज्य वित्त आयोग के अंतर्गत संशोधित कार्य योजनाओं को सर्वसम्मति से स्वीकृति दी गई। इसके अलावा जिला निधि से ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्य कराने, जिला पंचायत की आय बढ़ाने के उद्देश्य से परिसंपत्तियों को लीज/किराये पर दिए जाने तथा जिला निधि से प्रमुख चौराहों पर शहीद द्वार एवं गौरव द्वार के निर्माण संबंधी प्रस्तावों को भी मंजूरी प्रदान की गई। यह भी पढ़ें- जिला पंचायत बोर्ड बैठक में विकास योजनाओं पर लगी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.