औरैया, मार्च 28 -- औरैया, संवाददाता। जिला पंचायत सदन की बैठक शनिवार को आयोजित की गई। जिसमें वर्ष 2026-27 के लिए 66.45 करोड़ रुपये का बजट पास किया गया। बैठक में विभिन्न विकास योजनाओं, कर निर्धारण और निर्माण कार्यों से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा कर उन्हें स्वीकृति दी गई। बैठक की अध्यक्षता जिला पंचायत अध्यक्ष कमल दोहरे द्वारा की गई। इसमें सांसद प्रतिनिधि, ब्लॉक प्रमुख, जिला पंचायत सदस्य सहित कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे।बैठक में वर्ष 2025-26 के लिए 70.20 करोड़ रुपये की धनराशि की स्वीकृति दी गई, वहीं आगामी वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 66.45 करोड़ रुपये का बजट पारित किया गया। इसके साथ ही जिला पंचायत विकास योजना के तहत 15 करोड़ रुपये राज्य वित्त आयोग और 10 करोड़ रुपये केंद्रीय वित्त मद से प्राप्त धनराशि के उपयोग के प्रस्ताव को भी म...