कानपुर, दिसम्बर 8 -- मानक के विपरीत सड़क बनने पर ग्रामीणों ने हंगामा कर ट्रैक्टर से उखाड़ डाली काछिनखेड़ा से टीकरकान तक जिला पंचायत को दुबारा बनवानी पड़ी सड़क सरसौल। नर्वल की थरेपाह ग्राम पंचायत के टीकरकान में ठेकेदार की ओर से बनाई गई घटिया सड़क तोड़कर फिर से बनाई गई। जेई व ठेकेदार ने मौके पर पहुंचकर गड़बड़ी ठीक कराई। काछिनखेड़ा से टीकरकान तक जिला पंचायत से पक्की सड़क बनाई गई है। ग्रामीणों का आरोप था कि सड़क बनते ही उखड़ने लगी। रविवार को सड़क निर्माण में घटिया काम कराए जाने का आरोप लगा ग्रामीणों ने हंगामा करके ट्रैक्टर से सड़क को उखाड़ डाला था। सोमवार सुबह जेई सतेंद्र कुमार व सड़क बना रहे ठेकेदार गौरव गुप्ता मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों को गड़बड़ी ठीक कराने का आश्वासन दिया। जेई ने ग्रामीणों द्वारा ट्रैक्टर से उखाड़ी गई सड़क का सैंपल जांच के ...