रुद्रपुर, अप्रैल 12 -- वीरेंद्र सिंह कोरंगा, शांतिपुरी। क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों की गुणवत्ता और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए जिला पंचायत सदस्य प्रेम आर्य सक्रिय नजर आ रहे हैं। रविवार को उन्होंने धौराडाम नजीबाबाद क्षेत्र में जिला पंचायत निधि से बनाए जा रहे गुरुद्वारा के सीसी फर्श निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान प्रेम आर्य ने मौके पर ही निर्माण सामग्री की गुणवत्ता और उसके अनुपात की बारीकी से जांच की। उन्होंने खुद खड़े होकर सीमेंट, रेत और अन्य सामग्रियों के मिश्रण को परखा और कार्यदायी संस्था को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। यहां भजन सिंह, सतपाल सिंह, चंचल कोरंगा और विक्रम कोरंगा आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...