चम्पावत, जून 20 -- सतीश जोशी, चम्पावत। जिला पंचायत के सभाकक्ष में आगामी 30 जून को जिला पंचायत बोर्ड की सामान्य बैठक आयोजित की जा रही है। जिला पंचायत अध्यक्ष आनंद सिंह अधिकारी की अध्यक्षता में होने वाली बैठक में जनपद के विकास और जनसमस्याओं पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी अनिल जोशी ने बताया कि बैठक को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए इसे विभिन्न सत्रों में विभाजित किया गया है। बैठक का द्वितीय सत्र अपरान्ह दो बजे से विशेष रूप से जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ आयोजित किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...