लखीमपुरखीरी, फरवरी 20 -- गोला गोकर्णनाथ,संवाददाता। शहर की मिल रोड पर जिला पंचायत मार्केट परिसर के मुख्य द्वार पर हटाया गया अतिक्रमण दोबारा किए जाने की कोशिश से विवाद की स्थिति बन गई है। पूर्व में संयुक्त टीम द्वारा कार्रवाई कर प्रवेश मार्ग खाली कराया गया था, लेकिन अब फिर से सड़क पर तख्त डालकर अतिक्रमण की तैयारी किए जाने का मामला सामने आया है। 9 जनवरी को नायब तहसीलदार भानुप्रताप सिंह, कार्य अधिकारी धर्मेन्द्र कुमार, जेई रमेशचंद विश्वकर्मा, आरआई देवेन्द्र वर्मा, एआरआई संजीव कुमार, लेखपाल रमेश कुमार और नगर पालिका परिषद की संयुक्त टीम ने अभियान चलाकर मुख्य द्वार पर किया गया अतिक्रमण हटवाया था। कार्रवाई के बाद कॉम्पलेक्स का प्रवेश मार्ग पूरी तरह खुल गया था और आवागमन सुचारु हो गया था। बुधवार को संबंधित पक्ष द्वारा पुनः सड़क किनारे तख्त डालकर अतिक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.