जिला पंचायत की सीसी सड़क में पड़ी दरारें, घटिया निर्माण से रोष
हमीरपुर, जून 29 -- हमीरपुर। मुस्करा विकासखंड के ग्राम गहरौली में जिला पंचायत द्वारा पंचम राज्य वित्त आयोग योजना (वित्तीय वर्ष 2024-25) के तहत महाविद्यालय के बगल से मुन्ना दादी की बगिया तक बनाई गई सीसी रोड निर्माण के करीब सात माह बाद ही जगह-जगह दरारें पड़ने लगी हैं। इसे लेकर ग्रामीणों ने निर्माण कार्य में अनियमितता, घटिया सामग्री के उपयोग और गुणवत्ता में कमी के आरोप लगाते हुए उच्चस्तरीय तकनीकी जांच की मांग की है। गांव के भगत सिंह सहित अन्य लोगों का कहना है कि सड़क निर्माण में मानकों का पालन नहीं किया गया, जिसके कारण सड़क समय से पहले ही क्षतिग्रस्त होना शुरू हो गई। उन्होंने जांच की मांग की है। ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि निर्माण स्थल पर लगे शिलापट्ट में लागत, लंबाई-चौड़ाई, कार्य अवधि, ठेकेदार व तकनीकी स्वीकृति जैसी महत्वपूर्ण जानकारियां दर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.