बहराइच, फरवरी 26 -- बहराइच। अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत डॉ. वीरेन्द्र बहादुर ने बताया कि जिला पंचायत अध्यक्ष मंजू सिंह की अध्यक्षता में 28 फरवरी को अपरान्ह 12.30 बजे से विकास भवन सभागार में जिला पंचायत की बैठक की गयी है। अपर मुख्य अधिकारी डॉ. बहादुर ने समस्त सांसद, विधायक, विधान परिषद सदस्य, क्षेत्र पंचायत प्रमुख व जिला पंचायत सदस्य तथा सभी सम्बन्धित अधिकारियों से निर्धारित तिथि व समय पर बैठक में उपस्थित रहने का अनुरोध किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...