मऊ, मार्च 1 -- मऊ, संवाददाता। जिला पंचायत की बैठक जिला पंचायत सभागार में शनिवार को अध्यक्ष जिला पंचायत मनोज राय की उपस्थिति में हुई। जिसमें जनहित के मुद्दों एवं ग्रामीण विकास योजनाओं पर चर्चा हुई। इस अवसर पर पूर्व में लिए गएं एजेण्डा पर चर्चा की गई और सर्वसम्मति से वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए लगभग 45 करोड़ के बजट को पारित किया गया। बैठक में ग्रामीण सड़कों के निर्माण एवं मरम्मत, जल निकासी के लिए नालियों को प्राथमिकता के आधार पर कराने पर जोर दिया गया। बैठक के दौरान कुछ सदस्यों ने जलभरॉव वाले क्षेत्रों में नाली निर्माण की भी मांग की गई। जिला पंचायत बोर्ड की अध्यक्षता करते अध्यक्ष जिला पंचायत मनोज राय ने कहा की जिला पंचायत ग्रामीण विकास की सबसे महत्वपूर्ण इकाई है। हम सबकी जिम्मेदारी है कि अपने जिला पंचायत के माध्यम से अपने गॉव को विकास के मुख्य...