बलरामपुर, मार्च 19 -- बलरामपुर, संवाददाता। जिला पंचायत सभागार में गुरुवार को बोर्ड की बैठक हुई। इसमें जनप्रतिनिधियों ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के दौरान गांवों में विकास कार्यों को कराने का खाका तैयार किया। जिला पंचायत सदस्यों ने अगले वित्तीय वर्ष में अपने क्षेत्र के विकास की कार्ययोजना तैयार करने का प्रस्ताव दिया। गांवों के विकास पर 38 करोड़ रुपये खर्च करने की रणनीति तैयार की गई। जनपद के 793 ग्राम पंचायतों में सड़क, नाली व खड़ंजा निर्माण के साथ अन्य कार्यों को कराने की तैयारी की जा रही है। जिला पंचायत अध्यक्ष आरती तिवारी की ने बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने सभी सदस्यों को भरोसा दिलाया कि उनके क्षेत्र का विकास कराने के लिए पर्याप्त संसाधन व बजट उपलब्ध कराया जाएगा। वित्तीय वर्ष 2026-27 के दौरान गांवों में सड़क, नाली व खड़ंजा निर्माण के साथ अन...