चंदौली, मार्च 9 -- चंदौली। जिला पंचायत अध्यक्ष के निर्देश पर आगामी 10 मार्च को नौगढ़ विकास खंड के लौवारी ग्राम में स्थित निर्मित टीनशेड में जिला पंचायत की बैठक आयोजित की गई है। इसमें विभिन्न एजेंडों पर चर्चा की जाएगी। यह जानकारी जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी अमित राज सिंह ने दी है। उन्होंने बताया कि बैठक में जिले के विकास के अलावा वित्तीय वर्ष के लिए पंद्रहवें वित्त आयोग के तहत प्राप्त होने वाली धनराशि के सापेक्ष कार्य योजना और जिला पंचायत के वित्तीय वर्ष के पुनरीक्षित बजट के अनुमोदन एवं मूल बजट की स्वीकृति पर विचार किया जाएगा। साथ ही मनरेगा योजना सहित अन्य मुद्दों पर चर्चा की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...