बुलंदशहर, जुलाई 10 -- उत्तर प्रदेश सरकार ने जिला पंचायतों के कार्यकाल समाप्त होने से पहले बड़ी प्रशासनिक व्यवस्था लागू कर दी है। पंचायती राज विभाग के आदेश के अनुसार वर्ष 2021 में गठित सभी जिला पंचायतों का पांच वर्षीय कार्यकाल 11 जुलाई 2026 को समाप्त हो जाएगा। इसके बाद नई जिला पंचायतों के गठन अथवा अधिकतम छह माह की अवधि तक वर्तमान जिला पंचायत अध्यक्षों को ही प्रशासक के रूप में कार्य करने की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। बुलंदशहर की जिला पंचायत अध्यक्ष डॉक्टर अंतुल तेवतिया अब प्रशासक बन जाएंगी। शासन की ओर से जारी आदेशों में कहा गया है कि उत्तर प्रदेश क्षेत्र पंचायत तथा जिला पंचायत अधिनियम, 1961 की धारा-20(3-क) के तहत यह अंतरिम व्यवस्था लागू की गई है। इसके तहत वर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष अपने-अपने जिला पंचायत क्षेत्र में प्रशासक के रूप में कार्य कर...