हरदोई, मई 29 -- हरदोई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती, सदस्य राष्ट्रीय परिषद व क्षेत्रीय महामंत्री अनुसूचित जाति मोर्चा अवध क्षेत्र भाजपा पीके वर्मा और डॉ नीरज वर्मा ने लखनऊ में शिष्टाचार भेंट की। हरदोई की विभिन्न जनहित समस्याओं के निस्तारण के लिए अनुरोध किया। अध्यक्ष ने जिला पंचायत हरदोई द्वारा प्रकाशित स्मारिका संकल्प पथ भेंट की। मुख्यमंत्री ने मांगों को पूरा करने के लिए आश्वासन दिया। जिला पंचायत अध्यक्ष ने जिले में राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज की स्थापना, जिला मुख्यालय से समस्त विकास खण्ड तक इलेक्ट्रिक बस सेवा शुरू कराने, प्रेस क्लब भवन की स्थापना कराए जाने, चौरासी कोसीय परिक्रमा मार्ग के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण, कचहरी परिसर एवं अधिवक्ता चैंबरों के जीर्णोद्धार एवं आधुनिकीकरण, इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान की भांति आध...