औरैया, अप्रैल 1 -- औरैया, संवाददाता। स्कूल चलो अभियान-2026 के प्रथम दिन जिले में शिक्षा के प्रति जागरूकता का माहौल देखने को मिला। कलेक्ट्रेट स्थित मानस सभागार में आयोजित कार्यक्रम के बाद जिला पंचायत अध्यक्ष कमल दोहरे ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष कमल सिंह दोहरे ने कहा कि अभियान का उद्देश्य प्रत्येक बच्चे को स्कूल तक पहुंचाना और अभिभावकों को शिक्षा के प्रति जागरूक करना है। उन्होंने सातों विकासखंडों में एक-एक प्राथमिक विद्यालय को गोद लेने की घोषणा करते हुए निर्देश दिए कि ऐसे स्कूलों को चिन्हित किया जाए, जहां संसाधनों की कमी है। इन विद्यालयों को स्मार्ट क्लास समेत आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित किया जाएगा, ताकि उन्हें निजी स्कूलों के समकक्ष बनाया जा सके। जिलाधिकारी डॉ. इन्द्रमणि त्रिपाठ...