रुद्रपुर, जून 7 -- असद जावेद, खटीमा। जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्या ने डीएम नितिन सिंह भदौरिया और सीडीओ दिवेश शाशनी के साथ खटीमा में निर्माणाधीन छठ स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। शनिवार को जिला पंचायत अध्यक्ष ने वन विभाग की टीम के साथ दूरस्थ ग्राम बग्गा-54 का भी निरीक्षण किया। क्षेत्र में सरपुरा से बग्गा-54 तक लगभग पांच किलोमीटर लंबे खड़ंजा मार्ग का निर्माण कार्य अंतिम चरण में है, जिसका उन्होंने जायजा लिया। उन्होंने कहा कि मार्ग निर्माण पूरा होने से ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। इस दौरान उन्होंने काली मंदिर की चहारदीवारी निर्माण कार्य का शुभारंभ भी किया। यह भी पढ़ें- जिला पंचायत अध्यक्ष ने छठ स्थल के निर्माण कार्यों का जायजा लिया साथ ही वन विभाग औ...