प्रयागराज, मई 28 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। जिला पंचायत अध्यक्ष के ड्राइवर के खिलाफ सिविल लाइंस थाने में हाईकोर्ट के एक जज के गनर ने एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस मामले की गंभीरता को देखते हुए जिपं अध्यक्ष की एसयूवी को उनके आवास से थाने ले गई। वहीं, आरोपी चालक का लापरवाही से गाड़ी चलाने के आरोप में चालान कर दिया।पुलिस के अनुसार, थॉर्नहिल रोड स्थित साईं मंदिर में मंगलवार शाम हाईकोर्ट के एक जज दर्शन पूजन करने गए थे। वे मंदिर से निकलकर सड़क पार कर रहे थे, इसी बीच एक तेज रफ्तार एसयूवी उनकी गाड़ी के करीब से गुजरी। गनीमत रही कि जज और उनके अंगरक्षक बाल-बाल बच गए। इस मामले की जानकारी तत्काल पुलिस प्रशासन को दी गई। जांच में यह गाड़ी जिला पंचायत अध्यक्ष की निकली। सिविल लाइंस पुलिस उनके हंडिया स्थित आवास से गाड़ी थाने ले आई। चालक के खिलाफ लापरवाही...