घाटशिला, जनवरी 28 -- बहरागोड़ा।जिला पंचायती राज पदाधिकारी राजू झा ने बहरागोड़ा प्रखंड के भूतिया पंचायत का औचक निरीक्षण किया। इस क्रम में भूतिया पंचायत भवन के पास ग्राम चौपाल लगाया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पंचायत क्षेत्र में संचालित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की तथा संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। पंचायती राज पदाधिकारी ने राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के अंतर्गत संचालित योजनाओं का निरीक्षण करते हुए पंचायत सुदृढ़ीकरण मद की कैशबुक का नियमित एवं सही संधारण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। साथ ही उन्होंने योजनाओं के चयन एवं क्रियान्वयन में विभाग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करने का आदेश दिया। इस संबंध में संबंधित कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इसके अलावा पंचायत भवन को सुव्यवस्थित, स्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.