बिहारशरीफ, दिसम्बर 10 -- जिला न्यायालय में सुरक्षा व्यवस्था की गयी कड़ी तीन प्रवेश द्वारों से ही होगी इंट्री, मेटल डिटेक्टर जांच प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश के निर्देश पर नई सुरक्षा प्रणाली लागू शेखपुरा, निज सम्वाददाता। जिला न्यायालय परिसर की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गयी है। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश संतोष कुमार तिवारी के निर्देश के बाद न्यायालय में प्रवेश के लिए तीन अलग-अलग द्वार निर्धारित किए गए हैं। एक गेट अधिवक्ताओं एवं वादकारियों के लिए, दूसरा गेट न्यायिक पदाधिकारियों के लिए तथा तीसरा गेट न्यायिक कर्मचारियों के लिए तय किया गया है। तीनों प्रवेश द्वारों पर पुलिस बल एवं प्रशिक्षित सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की गई है। न्यायालय में प्रवेश करने वाले प्रत्येक व्यक्ति की मेटल डिटेक्टर से जांच की जा रही है। किसी भी प्रकार का प्रतिबं...