गाजीपुर, अप्रैल 28 -- गाजीपुर, संवाददाता। जनपद न्यायालय केन्द्रीय सभागार में आधार कार्ड के लिए मंगलवार को विशेष शिविर का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ जिला जज धर्मेंद्र कुमार पाण्डेय ने किया। जिला जज ने कहा कि भविष्य में भी जनहित में इस प्रकार के कैम्प लगाये जाते रहेंगे। इस आधार कार्ड शिविर के विषय में जानकारी देते हुए प्रभारी अधिकारी नजारत एवं अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश शक्ति सिंह ने बताया कि यह शिविर भारतीय डाक विभाग के सहयोग से लगाया गया है। इसमें नये आधार कार्ड बनाये जाने के साथ ही साथ पुराने आधार कार्ड में संशोधन की सुविधा भी उपलब्ध है। इस दौरान पीओ एमएसीटी संजय हरि शुक्ला, प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय शैलोज चन्द्रा, विशेष न्यायाधीश ईसीएक्ट अभिमन्यु सिंह, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट नूतन द्विवेदी, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नीरज गों...