गंगापार, जून 22 -- क्षेत्र के बींदा स्थित डॉ. गणेश प्रसाद विधि महाविद्यालय के 30 विधि छात्र-छात्राओं का चयन जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा जिला न्यायालय में आयोजित होने वाली 10 दिवसीय इंटर्नशिप के लिए किया गया है। इस उपलब्धि से महाविद्यालय परिवार में खुशी का माहौल है। महाविद्यालय प्रबंधक डॉ. अखिलेश तिवारी ने इस उपलब्धि पर चयनित सभी विद्यार्थियों को बधाई दी। कहा कि विधि के विद्यार्थियों के लिए न्यायालय में जाकर वहां की कार्यप्रणाली को समझना शिक्षा का महत्वपूर्ण हिस्सा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...