इटावा औरैया, मई 26 -- इटावा। सिविल कोर्ट परिसर से अधिवक्ता का बैग चोरी होने के मामले में कोर्ट के आदेश पर सिविल लाइन थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। मोहल्ला साबितगंज निवासी अधिवक्ता रचना शर्मा ने कोर्ट में दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि 7 मार्च को वह जिला न्यायालय स्थित अपने बस्ते से नकल लेने केंद्रीय प्रतिलिपि विभाग गई थीं। इस दौरान उनका बैग और कोट बस्ते पर रखा था, जिसमें मुकदमों की फाइलें, किताबें, ऑल इंडिया बार आईडी कार्ड, पैन कार्ड, आधार कार्ड समेत अन्य जरूरी दस्तावेज और पांच हजार रुपये रखे थे। करीब 25 मिनट बाद लौटने पर बैग और सामान गायब मिला। सीसीटीवी फुटेज में एक अज्ञात युवक बैग और कोट ले जाता दिखाई दिया। पीड़िता ने आरोप लगाया कि पुलिस हेल्पलाइन, थाना और एसएसपी को शिकायत देने के बावजूद कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद कोर्ट की शरण ली...