मथुरा, जुलाई 4 -- उप्र राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण विकास कुमार की विज्ञप्ति के अनुसार भारत के सर्वोच्च न्यायालय द्वारा समाधान समारोह 2026 के अंतर्गत 21, 22 तथा 23 अगस्त को विशेष लोक अदालतों का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस विशेष लोक अदालत में सर्वोच्च न्यायालय में लंबित मामलों को शामिल किया जाएगा। विशेष लोक अदालत पूर्व सुलह बैठकों का आयोजन राज्य/जिला/तालुका/उच्च न्यायालय विधिक सेवा प्राधिकरण/समिति स्थित मध्यस्थता केन्द्रों में किया जायेगा। इस समाधान समारोह (विशेष लोक अदालत) के आयोजन का लक्ष्य सर्वोच्च न्यायालय में लंबित उपयुक्त मामलों का सुलह एवं आपसी सहमति से निष्पादन करना है।जनपद यह भी पढ़ें- मामलों के निस्तारण के लिए 21 से 23 अगस्त तक लगेगी विशेष लोक अ...