झांसी, जून 29 -- झांसी। जिला न्यायालय परिसर में विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ जनपद न्यायाधीश एवं अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरणकमलेश कच्छल के संरक्षण तथा सिविल जज (सीनियर डिवीजन)/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ईशा त्रिपाठी के निर्देशन में हुआ। उद्घाटन पर जनपद न्यायाधीश कमलेश कच्छल ने कहा कि रक्तदान सबसे श्रेष्ठ दान है। किसी जरूरतमंद को समय पर रक्त उपलब्ध कराकर उसका जीवन बचाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि विधिक सहायता के साथ-साथ समाज के प्रति मानवीय दायित्वों का निर्वहन करना हम सभी का कर्तव्य है।

रक्तदान शिविर का समन्वय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव ईशा त्रिपाठी ने शिविर का समन्वय करते हुए रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया। कहा कि समय पर रक्त उपलब्ध कराना की सबसे बड़ी सेवाओं में से एक है, जिससे किसी...