बिहारशरीफ, फरवरी 15 -- जिला न्यायालय परिसर में कैंटीन खोलने की मांग शेखपुरा , निज सम्वाददाता। जिला न्यायालय परिसर में कार्यरत कर्मचारियों एवं अधिवक्ताओं की सुविधाओं के लिए कैंटीन खोलने की मांग की गई है। जिला न्यायालय कर्मचारी संघ द्वारा इस संबंध में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश संतोष कुमार तिवारी को ज्ञापन सौंपा गया है। संघ के मीडिया प्रभारी अजीत कुमार कहा कि न्यायालय की कार्यवाही निरंतर चलने के कारण कर्मचारियों को कार्यावधि के दौरान परिसर से बाहर जाने की अनुमति नहीं होती। ऐसे में स्वच्छ पेयजल एवं हल्के नाश्ते की समुचित व्यवस्था की कमी से कर्मचारियों को दिक्कत होती है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...