हापुड़, अप्रैल 22 -- हापुड़ बार एसोसिएशन के पदाधिकारी और सदस्यों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन क्षेत्रीय सदर विधायक विजयपाल आढ़ती को सौंपा। ज्ञापन में जिला न्यायालय की बिल्डिंग निर्माण के लिए धनराशि आवंटित कराने की मांग की गई। हापुड़ बार एसोसिएशन के अध्यक्ष चौधरी देवेंद्र सिंह नवादा और सचिव रविकुमार ने विधायक विजयपाल आढ़ती को सौंपा ज्ञापन में बताया कि 28 सितंबर 2011 को हापुड़ जनपद का सृजन हुआ था। लेकिन अभी तक जिला न्यायालय का भवन नहीं बन सका। उन्होंने बताया कि फ्रीगंज रोड स्थित कचहरी में लगभग 28 न्यायालय कार्यरत है तथा अभी और भी कोर्ट आनी बाकी हैं। उन्होंने बताया कि हापुड में न्यायालय की स्थापना वर्ष 1975 को मुन्सिफ कोर्ट के रुप में हुई थी । उसके बाद मुन्सिफ कोर्ट की बिल्डिंग का निर्माण हुआ था । उस समय लगभग 5 न्यायालय कार्यरत थे । जब ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.