रांची, मार्च 30 -- खूंटी, संवाददाता। जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त आर. रॉनिटा ने सोमवार को जिले के ईवीएम वेयर हाउस का त्रैमासिक निरीक्षण किया। इस दौरान मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि, अनुमंडल पदाधिकारी दीपेश कुमारी, उप निर्वाचन पदाधिकारी प्रतिभा कुजूर उपस्थित रहीं। जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने ईवीएम वेयर हाउस की सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी मॉनिटरिंग, अग्निशमन यंत्रों, ईवीएम के रख-रखाव एवं लॉग बुक की जांच की एवं तैनात सुरक्षाकर्मियों को सतर्क एवं अनुशासित रहने का निर्देश दिया। राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में वेयर हाउस में ईवीएम के रख-रखाव का भौतिक निरीक्षण किया गया। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा ईवीएम वेयर हाउस के रख-रखाव के लिए जारी सभी दिशा-निर्देशों का अक्षरशः पालन करने हेतु सभी मानकों की समीक्षा की गई।
हिंदी ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.