चतरा, मई 2 -- चतरा, संवाददाता। समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त रवि आनंद की अध्यक्षता में जिला निर्वाचन शाखा, चतरा की समीक्षा बैठक की गई। बैठक में निर्वाचन से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा करते हुए प्रगति की समीक्षा की गई। बैठक के दौरान उपायुक्त ने डेमोग्राफिक डेटा की सम्यक प्रविष्टि (सेमुलर एंट्री) की स्थिति का आकलन किया। जिन प्रखंडों में कार्य की प्रगति अपेक्षाकृत कम पाई गई, वहां के संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया गया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि निर्वाचन से संबंधित प्रत्येक कार्य समयबद्ध एवं शुद्धता के साथ पूर्ण होना चाहिए। यह भी पढ़ें- मतदाता सूची को अद्यतन, शुद्ध एवं त्रुटिरहित बनाने पर जोर उपायुक्त ने जिले के मतदाताओं से संबंधित वि...