हापुड़, सितम्बर 23 -- मंगलवार को जिलाधिकारी कविता मीणा ने जिला निर्वाचन कार्यालय का त्रैमासिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान मतदाता सूची पुनरीक्षण, वेयरहाउस, शिकायत निस्तारण एवं आगामी निर्वाचन की तैयारियों की गहन समीक्षा की गई।जिलाधिकारी कविता मीणा ने वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्था का भी जायजा लिया गया। इस दौरान सीसीटीवी , डबल लॉक सिस्टम, अग्निशमन यंत्र, थ्री-लेयर सुरक्षा एवं लॉगबुक का अवलोकन किया है। उन्होंने निर्देश दिए कि भारत निर्वाचन आयोग की शत-प्रतिशत अनुपालन हो। एफएलसी प्रथम स्तरीय जांच की तैयारी समय से पूर्ण करें। उन्होंने कार्यालय में पत्रावलियों, मतदाता सूची, निर्वाचन व्यय लेखा एवं निर्वाचन सामग्री के रखरखाव का निरीक्षण किया। डीएम ने निर्देश दिए कि सभी अभिलेख अद्यतन एवं व्यवस्थित रखें। पुराने अभिलेखों का नियमानुसार वीडिंग कर...