मुंगेर, मई 30 -- मुंगेर, निज प्रतिनिधि। युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग, बिहार के अंतर्गत जिला नियोजनालय, मुंगेर द्वारा शनिवार को जिला नियोजन कार्यालय परिसर में एक दिवसीय नियोजन सह रोजगार शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में निजी संस्थान स्वतंत्र सूक्ष्म वित्त के मानव संसाधन प्रबंधक नीतीश कुमार उपस्थित रहे। उन्होंने शिविर में आए युवाओं को संस्थान में उपलब्ध पदों, काम के स्वरूप, वेतन, भत्ते, कार्यस्थल एवं अन्य सेवा शर्तों के बारे में विस्तार से बताया। संस्थान की 100 रिक्तियों के विरुद्ध कुल 32 अभ्यर्थी सम्मिलित हुए। साक्षात्कार के बाद 7 योग्य युवाओं का अंतिम रूप से चयन किया गया। इस अवसर पर कनीय सांख्यिकी सहायक अजय कुमार वर्मा ने उपस्थित युवक-युवतियों को जीविका एवं रोजगार संबंधी मार्गदर्शन किया। यह भी पढ़ें- जिला नियोजनालय में रोजगार, सात य...