मुंगेर, अप्रैल 11 -- मुंगेर, निज प्रतिनिधि। मुंगेर में युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग, बिहार के अंतर्गत जिला नियोजनालय के माध्यम से शुक्रवार को एक दिवसीय नियोजन कैंप का आयोजन जिला नियोजन कार्यालय परिसर में किया गया। कैंप में निजी कंपनी एजी इंडस्ट्रीज के प्रतिनिधि एवं एचआर मैनेजर ओमराव सिंह ने उपस्थित अभ्यर्थियों को कंपनी में उपलब्ध रोजगार अवसरों, वेतन एवं भत्तों, कार्यस्थल और कार्य की प्रकृति से जुड़ी विस्तृत जानकारी दी। 50 रिक्तियों के लिए साक्षात्कार, 11 अभ्यर्थियों का ऑन-द-स्पॉट चयन:कंपनी द्वारा उपलब्ध कराई गई 50 रिक्तियों के विरुद्ध कुल 27 अभ्यर्थियों ने कैंप में भाग लिया। साक्षात्कार प्रक्रिया के बाद 11 अभ्यर्थियों का मौके पर ही चयन किया गया। चयनित अभ्यर्थियों में रोजगार मिलने से उत्साह देखा गया, वहीं अन्य अभ्यर्थियों को भी भविष्य...