मुंगेर, दिसम्बर 30 -- मुंगेर, एक संवाददाता। श्रम संसाधन विभाग, बिहार के अंतर्गत जिला नियोजनालय, मुंगेर में मंगलवार को एक दिवसीय नियोजन कैंप का आयोजन किया गया। कैंप में निजी क्षेत्र की कंपनी के.के. एंटरप्राइज के प्रतिनिधि सौरभ कुमार (मानव संसाधन प्रबंधक) ने भाग लिया और अभ्यर्थियों को विभिन्न कंपनियों में उपलब्ध रोजगार के अवसरों की जानकारी दी। कैंप के दौरान सिनोवा गियर्स, सिल्वर इलेक्ट्रिकल्स, मरेलिन मदरसन ऑटोमैटिक प्राइवेट लिमिटेड सहित अन्य कंपनियों में कार्य की प्रकृति, वेतन, भत्ते एवं कार्य स्थल से संबंधित जानकारी दी गई। कुल 900 रिक्तियों के विरुद्ध आयोजित साक्षात्कार के बाद स्थल पर ही 52 अभ्यर्थियों का चयन किया गया। जबकि, जॉब कैंप में कुल 72 अभ्यर्थियों ने भाग लिया था। इस अवसर पर जिला कौशल प्रबंधक, मुंगेर कन्हैया केशरी ने युवाओं को कैरि...