आरा, मई 11 -- आरा। भोजपुर सह बक्सर विधान परिषद उप चुनाव को लेकर जिला स्तर पर नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गई है। इन नंबरों पर आम लोग चुनाव से जुड़ी शिकायत और सुझाव प्राप्त कर सकते हैं। जिला नियंत्रण कक्ष का दूरभाष संख्या 06182-222005 है। जिला नियंत्रण कक्ष के वरीय प्रभारी पदाधिकारी नगर आयुक्त, नगर निगम, आरा को बनाया गया है। इनका मो. नंबर 94314493468 है। प्रभारी पदाधिकारी परियोजना प्रबंधक, जिला उद्योग केन्द्र हैं। इनका मोबाइल नंबर 6205158960 है। - सभी मतदान केंद्रों पर लाइव वेबकास्टिंग होगी सभी मतदान केन्द्रों पर मतदान की लाईव वेबकास्टिंग किया जायेगा। साथ ही सभी मतदान केन्द्रों पर विडियोगाफर की भी प्रतिनियुक्ति की गई है। यह भी पढ़ें- जिला, तहसील और नगर निकाय स्तर पर बनाए गए कंट्रोल रूम

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्...