जिला निबंधन कार्यालय में कागजरहित होगी निबंधन की प्रक्रिया
औरंगाबाद, अगस्त 13 -- जिला निबंधन कार्यालय, औरंगाबाद में 3 अगस्त से दस्तावेज निबंधन की प्रक्रिया पूरी तरह कागजरहित एवं डिजिटल कर दी गई है। यह भी पढ़ें- Gaya News: गया में 17 अगस्त से पेपरलेस होगी जमीन की रजिस्ट्री, होगी सुविधानिबंधन की नई व्यवस्था विभागीय आदेश के अनुसार 17 अगस्त से अवर निबंधन कार्यालय, दाउदनगर में भी दस्तावेज निबंधन की कागजरहित व्यवस्था शुरू की जाएगी। नई व्यवस्था के तहत आमजन ई-निबंधन पोर्टल के माध्यम से जमीन निबंधन से संबंधित आवश्यक जानकारी स्वयं अथवा सेवा प्रदाता के माध्यम से ऑनलाइन दर्ज कर सकेंगे। इसके बाद अपनी सुविधा के अनुसार निबंधन के लिए समय भी निर्धारित कर सकेंगे। इससे लोगों को निबंधन कार्यालय में अनावश्यक रूप से बार-बार आने की आवश्यकता नहीं होगी। कागजरहित व्यवस्था में निबंधन की मूल प्रक्रिया पूर्व की तरह ही रहेगी।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.