पूर्णिया, अप्रैल 2 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता।जिला निबंधन कार्यालय ने इस साल 264 करोड़ का राजस्व संग्रहण किया है। इस संबंध में जिला अवर निबंधक उमाशंकर मिश्र ने बताया कि इस साल सभी कर्मियों के सहयोग से 264 करोड़ रुपए का राजस्व संग्रहण किया गया है। आगामी वित्तीय साल में 300 करोड़ का लक्ष्य रखा गया है। जिला निबंधन कार्यालय पूर्णिया में कुल निबंधित दस्तावेजों की संख्या 29347 के साथ वार्षिक लक्ष्य 19361.00 के विरुद्ध 18430.10 लक्ष्य की प्राप्ति रही। अवर निबंधन कार्यालय धमदाहा मे कुल निबंधित दस्तावेजों की संख्या 8499 वार्षिक लक्ष्य 3823.00 के तहत 2691.02 लाख की उपलब्धि रही। अवर निबंधन कार्यालय अमौर में कुल निबंधित दस्तावेजों की संख्या 16801 के साथ वार्षिक लक्ष्य 2921.00 के तहत इस माह की उपलब्धि 3425.38 लाख रही। अवर निबंधन कार्यालय बनमनख...