जौनपुर, अप्रैल 18 -- जौनपुर। कलक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र ने शुक्रवार को जिला निगरानी समिति (प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण) की बैठक की। इसमें अपूर्ण आवासों की समीक्षा करते हुए उनके समय पर पूर्ण न होने के कारणों की जानकारी ली। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी बाधाओं को दूर कर आवासों का निर्माण शीघ्र पूरा कराया जाए, ताकि पात्र लाभार्थियों को समय पर योजना का लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और प्रगति की नियमित निगरानी की जाए। इसके साथ ही उन्होंने निर्देश दिए कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बने मकानों को शौचालय, विद्युत कनेक्शन, उज्ज्वला योजना और आयुष्मान कार्ड समेत अन्य शासकीय योजनाओं से संतृप्त किया जाए। यह भी पढ़ें- पूर्णिया जिला में 27 आंगनबाड़ी केन...